{"_id":"67d339e9ff7bdc0e9700047e","slug":"public-news-samba-news-c-394-1-sbj1001-100414-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोगों को तीन नए कानूनों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोगों को तीन नए कानूनों की जानकारी दी
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। धर्मशाल थाने में वीरवार को एडिशनल एसपी नौशेरा सहित थाना प्रभारी धर्मशाल की ओर से एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तीन नए कानूनों की जानकारी दी गई।
इसका मकसद पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से अपराध एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाना था। इस मौके पर एडिशनल एसपी नौशेरा ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी अपराधी गतिविधियां चल रही हैं, पुलिस और जनता एक होकर काम करे तो वे नहीं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अपराध करने वाले भी इसी समाज से होते हैं और उनको आश्रय देने वाले भी समाज में ही रहते हैं। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में जो जो लोग अपराधी गतिविधियों में लगातार सम्मिलित हैं। या नशा तस्करी, पशु तस्करी व अन्य कई प्रकार के आपराधिक मामले अक्सर देखने सुनने में आते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखें और उनकी गतिविधियों के संदर्भ में पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख लोगों में भाजपा नेता अनिल खजूरिया, रवि कुमार, सोहनलाल और रमेश शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर थाना प्रभारी धर्मशाल ने कहा कि जनता के लिए पुलिस स्टेशन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। कोई भी किसी भी प्रकार के अपराध के विरोध पुलिस स्टेशन में आ सकता है। पुलिस तुरंत प्रभाव से अपराध के विरुद्ध कार्रवाई अंजाम देगी।
फोटो 01, 02 धर्मशाल पुलिस स्टेशन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय लोग
फोटो स्रोत:- पुलिस विभाग