Azad Jammu Visit: जब तक मैं जिंदा रहूंगा, सभी हिंदुओं और मुस्लिमों को याद रखूंगा जिन्होंने जिताया
आजाद ने किश्वतवाड़ में स्थापित हो रहे पावर प्रोजेक्टों पर बात की। कहा, स्थानीय युवाओं को इनमें रोजगार नहीं दिया जा रहा। इन्हें नजरंदाज किया जा रहा है, जोकि बंद होना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का शुक्रवार को किश्तवाड़ के द्राबशाला पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान शहर में रैली का आयोजन किया गया। इसमें आजाद ने किश्वतवाड़ में स्थापित हो रहे पावर प्रोजेक्टों पर बात की। कहा, स्थानीय युवाओं को इनमें रोजगार नहीं दिया जा रहा।
इन्हें नजरंदाज किया जा रहा है, जोकि बंद होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो सड़कें उन्होंने अपने कार्यकाल में बनानी चाही थी, उनका काम वहीं रुका हुआ है। इसका हमें काफी दुख है। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा समाप्त किया गया, अनुच्छेद 370 को हटाया गया।
इस रियासत को छेड़ा गया, इसके टुकड़े-टुकड़े किए गए। उसी दिन से हमारी बदहाली शुरू हो गई थी। पहले चुनी हुई सरकार थी, परंतु आज अफसरशाही है। डीडीसी और बीडीसी बनाए गए, लेकिन उन्हें ताकत नहीं दी गई। आजाद ने कहा, जब मैंने यहां से चुनाव लड़ा तो जम्मू से फार्म भरने आया था।
साढ़े 96 फीसदी वोट मिले थे, जो पूरे देश में इतिहास बन गया था। उन्होंने कहा, जब तक मैं जिंदा रहूंगा, सभी हिन्दुओं और मुस्लिमों को याद रखूंगा, जिन्होंने उन्हें विजयी बनाया था। उन्होंने कहा, आज मैं किसी भी पार्टी के खिलाफ नहीं बोलूंगा। हमने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। बस यही कहूंगा कि घबराना नहीं।
भूमि और नौकरी पर हमारा हक होगा
आजाद ने कहा, मैं अपने घर में आया हूं, आपके लिए आया हूं, यहां काम करूंगा। घर का भूला अगर वापस लौटे तो उसे भूला नहीं कहते। आपका समर्थन और सहयोग मांगता हूं। मैं नहीं चाहता था कि बड़ी रैलियां करूं, लेकिन जैसे ही जम्मू पहुंचा, हजारों लोगों ने स्वागत किया।
लोगों में काफी जोश है। उन्होंने कहा कि हमारी भूमि का हक सिर्फ हमारा ही होगा, नौकरी भी हमारी ही होगी। कोई बाहर से न हो। सभी आपसी भाईचारे से रहें। अपनी विरासत बचाना हमारा हक है। जब मैं पार्टी बनाऊंगा तब फिर आऊंगा। आज से उसके लिए तैयारी करनी है। मिलजुल कर नई पार्टी बनेगी।