फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Public Accounts Committee will inspect government hospitals today

Jammu News: लोक लेखा समिति आज करेगी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण

विज्ञापन
Public Accounts Committee will inspect government hospitals today
सरकार की लोक लेखा समिति (पीएससी) की समिति मंगलवार को जीएमसी और संबद्ध (एसोसिएटेड) अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। वर्ष 2018 के बाद सरकार बनने के बाद पहली बार समिति में विधायक दल अस्पतालों का कामकाज देखने आ रहे हैं। इसके लिए सभी संबद्ध अस्पतालों में पुख्ता तैयारियां की गई हैं। अस्पतालों के वार्डों सहित अन्य महत्वपूर्ण यूनिटों को चमकाया गया है।
विज्ञापन

समिति अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल के कामकाज के साथ अनियमितताओं, पैरा ऑडिट और अन्य बिंदुओं पर अपनी सिफारिश देगी।समिति के दौरे को देखते हुए संबद्ध अस्पतालों के सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके लिए विभागीय स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। समिति जीएमसी और संबद्ध अस्पतालों के किसी भी हिस्से का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन

संबद्ध अस्पतालों में जीएमसी जम्मू के अलावा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एसएमजीएस अस्पताल, सीडी अस्पताल, साइकाइटरी अस्पताल, एमसीएच अस्पताल गांधीनगर, बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में इंडोर वार्डों के अलावा ओपीडी और अन्य दूसरे महत्वपूर्ण यूनिटों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष विधायक शाम लाल शर्मा के नेतृत्व में अन्य दस विधायक दौरे में शामिल होंगे। शेड्यूल के मुताबिक समिति दो दिन का दौरा करेगी। जिसमें संबद्ध अस्पतालों के अलावा एम्स विजयपुर का निरीक्षण किया जाएगा। हालांकि एम्स समिति के अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं, लेकिन उसके कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए समिति अपनी सिफारिशें दे सकती है। इसके बाद समिति जीएमसी कठुआ और अन्य मेडिकल कालेजों व संबद्ध अस्पतालों का दौरा करेगी।

समिति में पैरा आडिट पर पहले ही चर्चा हो चुकी है, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर अस्पतालों के लिए आए फंड को उपयोग, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, अनियमितताओं आदि पर काम किया जा रहा है। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डा. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जीएमसी और संबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य चिकित्सा देखभाल को बेहतर बनाने के लिए किए गए कार्यों को की विस्तृत रिपोर्ट को पीएससी समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed