फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PSA imposed on nine suspects in Shopian after target killing in Kashmir

बड़ी कार्रवाई: शोपियां में नौ संदिग्धों पर लगा पीएसए, पुंछ-राजोरी और कठुआ की जेलों में बंद

Thu, 21 Oct 2021 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 09:54 PM IST
सार

शोपियां में नौ संदिग्धों पर पीएसए (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) लगाया गया है। घाटी में मजदूरों की हत्याओं के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
PSA imposed on nine suspects in Shopian after target killing in Kashmir
शोपियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-कश्मीर के शोपियां जिले से नौ संदिग्ध लोगों पर पीएसए (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) लगाया गया है। इनको जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी और कठुआ की जेलों में बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार शोपियां के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले इन लोगों के खिलाफ डीसी ने पीएसए वारंट जारी किया था।

विज्ञापन


इनमें से तीन को जिला जेल राजौरी में भेजा गया है। इनकी पहचान मालदेरा जैनपोरा के समीर अहमद मल्ला, राय कापरेन के मुजम्मिल अहमद डार और चित्रगाम निवासी मुहम्मद इकबाल गनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार: सैन्य ठिकानों की तस्वीरें खींचते पकड़ा गया, आपत्तिजनक वीडियो मिले    
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ की जेल में बंद किए गए दो लोगों की पहचान मालडेरा जैनपोरा के सज्जाद अहमद भट और सोफपीरा जैनपोरा के राउफ  अहमद भट के रूप में हुई है। जिला जेल कठुआ में बंद किए गए आरोपी वाहन के जुनैद हारून राशिद, मीमंदर शोपियां के वसीम अहमद गनी, छोटेपोरा गांव के इरफान अहमद कुटे और किलोरा शोपियां के निवासी जहांगीर अहमद मलिक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed