फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   provoked by the death of four soldiers Pakistan targeted soldiers

जम्मू-कस्मीरः चार सैनिकों की मौत से भड़के पाकिस्तान ने जवानों को बनाया निशाना, एसआई शहीद

Wed, 02 Dec 2020 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
provoked by the death of four soldiers Pakistan targeted soldiers
शहीद जवान गुट्टे - फोटो : amar ujala

कीरनी सेक्टर में गोलाबारी पर सेना की जवाबी कार्रवाई में सोमवार को अपने चार सैनिकों की मौत से भड़के पाकिस्तान ने मंगलवार को बालाकोट सेक्टर में स्नाइपर शॉट से सीमा सुरक्षा बल की एक टुकड़ी पर स्नाइपर हमला कर दिया। हमले में साथी जवानों को बचाते हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर पी गुट्टे शहीद हो गए। वह बीएसएफ की 59वीं वाहिनी में तैनात थे। गुट्टे मणिपुर के जिला सेनापति के गांव मापोहकूकी डाक घर लामलूंग सदर के रहने वाले थे। शहीद सब इंस्पेक्टर पी गुट्टे की पार्थिव देह को हवाई मार्ग से उनके गांव भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर बाद नियंत्रण रेखा पर शाहपुर, कीरनी और कसबा सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बना भारी भरकर गोलाबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के चार सैनिकों को ढेर कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी बंद हो गई थी।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार,  मंगलवार दोपहर करीब 11.45 बजे जिले के बालाकोट के तरकुंडी में सब इंस्पेक्टर पी गुट्टे के नेतृत्व में एक दल एक चौकी से दूसरी चौकी की ओर जा रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने स्नाइपर शॉट से दल को निशाना बनाया। सब इस्पेक्टर ने अपने साथियों को बचाते हुए खुद शहादत दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से घायल हुए गुट्टे को साथी जवानों वहां से सुरक्षित जगह पर पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही वह शहीद हो चुके थे। इसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी भी की, जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

बीएसएफ ने भी गोलाबारी का करारा जवाब दिया है। सब इंस्पेक्टर गुट्टे की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। 
-एनएस जमवाल,आईजी बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर। 

नवंबर में नौ शहीद, छह,नागरिकों की जान भी गई
मंगलवार को बीएसएफ ने अपने स्थापना दिवस पर जांबाज सब इंस्पेक्टर को एलओसी पर खो दिया। इससे पूर्व नवंबर माह में सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में सुरक्षा बलों के नौ जवान शहीद और छह नागरिक जान गंवा चुके हैं। 13 नवंबर को उत्तरी कश्मीर में चार सैन्य कर्मी और एक बीएसएफ अधिकारी शहीद हो गए थे। 21, 26 और 27 नवंबर को पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ व राजोरी में सेना के चार जवान शहीद हुए थे। इस दौरान पाकिस्तान की कई चौकियां भी ध्वस्त कर दी गईं। इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।


एक दशक में सबसे ज्यादा बार संघर्ष विराम उल्लंघन
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर इस साल पाकिस्तानी की ओर से अब तक 4100 बार सीजफायर उल्लंघन हो चुका है। यह आंकड़ा पिछले एक दशक में सर्वाधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed