{"_id":"6c2fd113a58b217f1dd956d5c419a1dc","slug":"providing-photocopies-of-answer-seat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंसर सीट की फोटो कापी उपलब्ध करा रहा शिक्षा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंसर सीट की फोटो कापी उपलब्ध करा रहा शिक्षा बोर्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 14 Feb 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन विद्यार्थियों पहली बार आंसर सीट की फोटो कापी उपलब्ध करा रहा है। यह उन विद्यार्थियों को मुहैया कराई जा रही है जो परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं थे और पुनर्मूल्यांकन फार्म भरे हैं।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग से इसकी शुरुआत की गई है। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं होते हैं। ऐसे में वह पुनर्मूल्यांकन फार्म भरते हैं।
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने के बाद बोर्ड इन विद्यार्थियों को कार्यालय में बुलाकर आंसर शीट की कापी दिखाता है। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों और बोर्ड का काफी समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
यहां तक कि विद्यार्थियों को कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी को देखते हुए बोर्ड ने इस बार पूर्व शिक्षा मंत्री से दिशा-निर्देश मिलने के बाद विद्यार्थियों को आनलाइन पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध करवाई।
कश्मीर में दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम निकलने के बाद सैकड़ों विद्यार्थियों ने आनलाइन फार्म भरे थे। इसके बाद बोर्ड ने इन सभी विद्यार्थियों को आंसर शीट की फोटो स्टेट काफी उपलब्ध करवाई है।
अभी तक बोर्ड ने हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को आंसर शीट की फोटो कापी दे दी है। शेष विद्यार्थियों को भी जल्द आंसर शीट की कापी मिल जाएगी।
इसी तरह से जम्मू संभाग के समर और विंटर जोन परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी।