{"_id":"5da4d9668ebc3e01346cdb0c","slug":"protest-vijaypur-news-jmu1952319138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयपुर में टोल प्लाजा के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयपुर में टोल प्लाजा के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पटली मोड़ (सांबा) में खुले टोल प्लाजा के खिलाफ सोमवार को मेटाडोर का संचालन बंद रहा। इसके साथ ही मेटाडोर संचालकों ने टोल प्लाजा बंद करने की मांग की।
जम्मू के लिए कंडी क्षेत्र राया, बडोई बरयाल, सुचानी, नथवाल, राजिंदर पुरा वगुना, रांजडी आदि क्षेत्र लगभग 70 मेटाडोर जाती हैं। इनके संचलाकों ने सोमवार की सुबह से ही इनका संचालन बंद रखा। मेटाडोर यूनियन के इंचार्ज रघुवीर सिंह वागल के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई और टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक पटली मोड़ का टोल प्लाजा बंद नहीं किया जाता तब तक मेटाडोर के चक्के जाम रहेंगे।
मेटाडोर मालिकों और चालकों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि अगर इसको तत्काल बंद नहीं किया गया तो हम लोग टोल प्लाजा को उखाड़ फेंकेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यूनियन के इंचार्ज रघुवीर सिंह वागल ने कहा कि 2013 जनता की मांग को देखते हुए भाजपा ने इस टोल प्लाजा को हटा दिया था और अब टोल प्लाजा का साथ दे रही है।
विज्ञापन
इसको कभी सफल नहीं होने देंगे। टोल प्लाजा से गरीब लोगों का पैसा, जाम से कीमती समय, मरीजों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने हमारे ही पैसों से सड़कें बनानी है तो हम खुद ही सड़कें बना लेंगे, सरकार की कोई जरूरत नहीं है। सरकार पहले से ही लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में फेल हो चुकी है। रैली में राया विकास कमेटी के इंचार्ज चंचल सिंह वागल के अलावा क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे।