फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest, union, paluada

Jammu News: शहर में नौ को नहीं उठाया जाएगा कूड़ा, यूनियन ने पलौड़ा में प्रदर्शन कर बनाई रणनीति

विज्ञापन
protest, union, paluada
बनतालाब। पलौड़ा में बुधवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जम्मू संभाग में एनजीओ प्रणाली को तुरंत समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने सरकार और अधिकारियों को अल्टीमेट दिया कि यदि समय रहते मांगे नहीं मानी गईं तो वे नौ जून को सफाई कार्य बंद कर टाउन हॉल कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर एक ही केंद्र शासित प्रदेश है, फिर भी वेतन व अन्य सुविधाएं देने में भेदभाव किया जा रहा है। कश्मीर संभाग के निगम में एनजीओ प्रथा नहीं है। ऐसे में निगम कर्मियों को बड़ा नुकसान हो रहा है। इसलिए एनजीओ प्रथा खत्म की जानी चाहिए। शनिवार को टाउन हाल में प्रदर्शन करेंगे और अगर फिर भी निगम प्रशासन ने मांग की तरफ गौर नहीं किया तो नौ जून से काम छोड़ हड़ताल का आह्वान करेंगे। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, रोशन पलौड़ा, मनकेश्वर सिंह, सन्नी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed