फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,samba news

आरएस पुरा में धान का बीज नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest,samba news
आरएस पुरा। धान का बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को कृषि विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसान नेता चौधरी मोहन सिंह की अध्यक्षता किसानों ने कहा कि लंबे समय से उन्होंन बीज नहीं मिल रहा है। किसान लगातार परेशान होने रहे हैं और उन्हें अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि इस समय धान की पनीरी लगाने के लिए बीज की सख्त जरूरत है। कृषि विभाग में तैनात कर्मचारी बीज की जानकारी मांगने पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि किसानों को जल्द से जल्द धान की पनीरी लगाने के लिए बीज मुहैया करवाया जाए। मौके पर देवराज, रमेश लाल, अजय कुमार, मदन लाल, देशराज सहित अन्य किसान भी उपस्थित रहे। उपजिला कृषि अधिकारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि बीज लगातार आ रहा है। अब तक 380 क्विंटल बीज वितरित किया जा चुका है। अतिरिक्त बीज के लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed