फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

ग्रेच्युटी, कमीशन को बढ़ाने की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
आरएस पुरा/सांबा। एलआईसी के एजेंटों ने सोमवार को बोनस बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरएस पुरा में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान अशोक कुमार, सूरम सिंह तथा रंगनाथ ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा पॉलिसी धारकों का बोनस बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बीमा पालिसी करवा सकें। इसके साथ ही उन्होंने लोन पर ब्याज दर कम करने के साथ-साथ भारतीय जीवन बीमा के एजेंट की ग्रेच्युटी एवं कमीशन को बढ़ाने की मांग भी रखी। कहा कि इससे एजेंटों के साथ.साथ पॉलिसी धारकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनको पेंशन देने के लिए नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही बीमा पॉलिसी की किस्तों पर लगने वाले जीएसटी को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विजय सिंह, अशोक कुमार, मदन लाल, सुभाष चौधरी, जनक राज के साथ अन्य मौजूद रहे।

सांबा में एलआईसी के एजेंट महासंघ के सदस्यों ने कहा कि एजेंट का ग्रुप मेडिक्लेम बढ़ाया जाए। इसके अलावा बीमा एजेंट की ग्रुप बीमा 12 लाख से एक करोड़ किया जाए। कहा कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने चार्टर ऑफ डिमांड सरकार को भेजा था, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है। इसको लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक बीमा एजेंट हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल लंबी भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed