फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

अंग्रेजी की जगह दूसरे विषय का मिला प्रश्नपत्र, पेपर रद्द

विज्ञापन
protest
सांबा डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
सांबा। कस्बे के सरकारी डिग्री कॉलेज में बुधवार को छठे सेमेसटर अंग्रेजी का पेपर था। लेकिन अंग्रेजी के बदले किसी अन्य सब्जेक्ट का प्रश्नपत्र आने पर पेपर रद्द कर दिया गया। इससे गुस्साए छात्रों ने जम्मू विवि पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र अक्षय जसरोटिया, मुकुल, शान, रितिश, विनोद आदि ने बताया की कोरोना महामारी के कारण वाहनों की आवाजाही कम है, वे लोग काफी दूरदराज से कॉलेज पहुंचे थे, उन्हें उत्तर पुस्तिका भी बांट दी गई थी। जब उन्हें प्रश्नपत्र देने थे तो अंग्रेजी की जगह अन्य विषय का प्रश्नपत्र थमा दिया गया, जिस पर कॉलेज प्राचार्य ने पेपर रद्द कर दिया। इस लापरवाही पर गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते कहा कि कॉलेज को सही ढंग से सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है। सांबा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, कॉलेज की प्राचार्या सुषमा महाजन ने बताया कि पैकेट के ऊपर लगा कोड तो सही था, लेकिन अंदर प्रश्नपत्र बदला हुआ था। इस बारे में जम्मू विश्विविद्यालय के अधिकारियों को भी बता दिया था। अब दोबारा पेपर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कॉलेज को सही तरीके से सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed