{"_id":"61f041153e0a7b6db909e305","slug":"protest-reasi-news-jmu252601623","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क रोक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क रोक किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रियासी,पौनी मार्ग पर धरना देते हुए ग्रामीण महिलाएं।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। समय पर राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को पौनी, बारादरी मुख्य मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय कोटेदार तथा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
दोपहर को ग्रामीण सीला में स्थित राशन डिपो के बाहर से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर धरना देने बैठे। जानकारी के अनुसार सीला गांव के लोगों को राशन देने के लिए डिपो खोला गया है। मंगलवार को लोग जब राशन लेने पहुंचे तो पीओएस मशीन बंद होने के कारण राशन नहीं मिला। राशन न मिलने पर कई दिनों से चक्कर काट रहे ग्रामीण भड़क उठे, और धरना शुरू कर दिया।
स्थानीय सतपाल डोगरा ने बताया कि ग्रामीणों को इस महीने का राशन अब तक नहीं मिला है। लोग रोजाना डिपो पर आते हैं, लेकिन उनको अंगूठा लगाने वाली मशीन बंद होने का बहाना दिया जाता है। साथ ही इंटरनेट की भी समस्या बताई जाती है। राशन के रूप में कुछ किलो आटा और चावल मिलता है, जिसको पाने में भी ग्रामीण वंचित हैं।
विज्ञापन
पंचायत के वार्ड 1 निवासी नीलम ने बताया कि मात्र 80 रुपये का राशन लेने के लिए अंजी तवी को पार करना पड़ता है। या किसी वाहन के जरिये डिपो पहुंचना पड़ता है। वाहन का एक तरफ का किराया 15 रुपये है। डिपो पर आने के बाद राशन नहीं मिलता है, जिससे लोग परेशान हैं। मौके पर बीडीसी अध्यक्ष रियासी परवीन अख्तर तथा सीला के सरपंच रवि कुमार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए परेशानी को हल करने को कहा।
एसएचओ राजेश गौतम ने भी ग्रामीणों को समझाया। लेकिन, ग्रामीण विभाग के अधिकारी के मौके पर आने की मांग को लेकर अड़े रहे। लगभग एक घंटे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी ने लोगों से बात की, और कहा कि लोगों को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाए बिना राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

रियासी,पौनी मार्ग बंद होने के कारण मौके पर लगी वाहनों की लंबी कतार।- फोटो : REASI