फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest, reasi, dharna

Jammu News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे, सरकार पर बरसे

विज्ञापन
protest, reasi, dharna
लंबित मांगों को लेकर तलवाड़ा विस्थापितों का धरना प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के लिए की नारेबाजी की
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। लंबित मांगों को लेकर तलवाड़ा विस्थापितों ने वीरवार को भी अपना धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए मूलभूत सुविधाओं के लिए नारेबाजी की।
माइग्रेेंट एक्शन कमेटी के बैनर तले कई विस्थापित वीरवार को भी स्थानीय क्लब परिसर में इकट्ठा हुए। यहां सभी ने एक सुर में कहा कि उनको पिछले पांच महीने का बकाया राशन दिया जाए। इसके अलावा उनके खस्ताहाल क्वार्टरों को ठीक करवाया जाए। बरसात के मौसम में वहां रहना खतरे से खाली नहीं है। जर्जर हो चुके क्वार्टर कभी भी टूट सकते हैं। अभी भी कई क्वार्टरों में बारिश का पानी घुस जाता है। इससे लोगों का सामान भी खराब हो रहा है। एक्शन कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह ने बताया कि विस्थापित अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। वे कभी भी सड़कों पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed