फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

प्रदर्शन कर डलवास के लोगों ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
protest
रामबन। करीब छह महीने पहले वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के लिए दी गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज डलवास के लोगों ने मंगलवार दोपहर को नेशनल हाइवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छह महीने से मुआवजे की मांग को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

राजमार्ग के भूस्खलन का शिकार होने पर जब दोपहर के समय नेशनल हाइवे अथारिटी की मशीनरी काम करने के लिए डलवास में पहुंची तो लोगों ने काम का विरोध कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब छह महीने पहले मार्च में भी इस स्थान पर राजमार्ग भूस्खलन का शिकार हुआ था। राजमार्ग बंद होने पर नेशनल हाइवे अथारिटी ने वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए उनकी जमीनी लेने की बात कही और आश्वासन दिया कि इसका पूरा मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने भी लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जमीन वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के लिए जमीन दे दी। लेकिन वैकल्पिक मार्ग बनने के बाद नेशनल हाइवे अथारिटी ने इसको लेकर कुछ नहीं किया। स्थानीय निवासी लगातार जमीन के मुआवजे को लेकर प्रशासन और नेशनल हाइवे अथारिटी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जब तक उनको मुआवजा नहीं मिल जाता है वह काम नहीं शुरू होने देंगे। जिला प्रशासन को जब लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिली तो कुछ अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया और अधिकारियों ने आश्वासन देकर प्रदर्शन बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed