फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,problem,jammu kashmir,water,electricity

बिजली न पानी; टूट रहा सब्र का बांध, लोगों ने चट्ठा-सतवारी सड़क की जाम

विज्ञापन
protest,problem,jammu kashmir,water,electricity
जम्मू। चालीस डिग्री पहुंच चुके पारे के बीच मंदिरों के शहर में बिजली और पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। इस विकराल बनी समस्या पर अब लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, महिलाएं सड़कों पर उतर आईं हैं, ताकि संबंधित विभागों के अधिकारियों की नींद खुल सके। बुधवार को भी गाड़ीगढ़, गोविंदपुरा और चट्ठा में बिजली-पानी किल्लत पर गुस्साए लोगों ने कर्ण बाग में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली। टायर जलाकर चट्ठा-सतवारी मार्ग को दो घंटे तक बंद रखा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर के 12 बजे प्रचंड गर्मी के बीच वाहन चालक और यात्री भी जाम से परेशान हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी जसप्रीत कौर, ऊमा, मीना, ज्योति, सरिता आदि का कहना है कि हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पीने के लिए पानी नहीं है। पशुओं को पिलाने के लिए भी पानी नहीं बचा है। बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। नल सूखे पड़े हैं। घर के काम निपटाने में परेशानी आ रही है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बावजूद इसके जलशक्ति विभाग और बिजली निगम कुछ नहीं कर रहा। बिजली गुल होने से गर्मी में रातें भी जागकर काटनी पड़ रही हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा, बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिल समय पर दिए जा रहे हैं। बिजली न देने पर भी तीन से पांच हजार रुपये के बिल थमाए गए हैं। अब बिजली बाधित होने से काम रुक गया है। लोगों के कारोबार ठप पड़ गए हैं। बिजली निगम के अधिकारी कार्यालयों में एसी कमरों में आराम कर रहे हैं। लोगों की दिक्कतों का हल नहीं हो पा रहा है। चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान लोगों को समझाने का पुलिस अधिकारी प्रयास करते रहे। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या हल करने का आश्वासन दिया। तब जाकर दो घंटे बाद लोग सड़क से हटे। प्रदर्शनकारी दोपहर 12 बजे से दो बजे तक प्रचंड गर्मी में सड़क के बीच नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जानीपुर में भी फूटा गुस्सा, लोग
बोले-इनवर्टर भी जवाब दे गए
जम्मू। जानीपुर में भी लोगों ने प्रदर्शन कर संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली नहीं आ रही। घरों के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में काम निपटाना मुश्किल हो रहे हैं। रात को बिना पंखे, कूलर के बच्चे सो नहीं पा रहे, जिन्हें सुबह स्कूल भेजना मुश्किल हो रहा है। अब हालत यह है कि इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। 10 मिनट बिजली आती है और कई घंटे तक बंद रहती है।

----------
जम्मू वेस्ट असेंबली
मूवमेंट ने भी बोला हल्ला
जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने भी बुधवार को बिजली कटौती के विरोध में जानीपुर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की है। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि बिजली कटों से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के समय आ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। असेंबली मूवमेंट ने इसके लिए एलजी से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed