फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest over gangman vacancies in railway

जमीन जम्मू से ली नौकरी कश्मीर को दे दी

Mon, 11 Aug 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 11 Aug 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
protest over gangman vacancies in railway

उधमपुर-कटड़ा रेलवे लाइन के बीच गैंगमैन के लिए उधमपुर और जम्मू प्रांत के युवाओं को भर्ती करने की मांग पर पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। 15 अगस्त तक मांग पूरी नहीं होने पर 16 अगस्त को रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिला प्रधान सुदेश शर्मा के नेतृत्व में दोपहर करीब सवा एक बजे पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर प्रदर्शन शुरू किया।

विज्ञापन


उसके बाद कार्यकर्ताओं ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पुतला फूंका। रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए उधमपुर के ग्रामीणों की तरफ से अपनी खेती की जमीन रेलवे को दी गई। इसके एवज में प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी देने का आश्वासन मिला था। पिछले दिनों जब रेलवे ने गैंगमैन की भर्ती शुरू की तो उधमपुर के बजाए कश्मीर के युवाओं को रखा जाने लगा।
विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी इस भेदभाव को किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेगी। कश्मीर के लोगों को जम्मू प्रांत में गैंगमैन बनकर किसी कीमत पर काम नहीं करने दिया जाएगा। इस नौकरी पर उधमपुर व जम्मू के युवाओं का हक है। पैंथर्स पार्टी ने मांगों को पूरा करने के लिए रेलवे को 15 अगस्त तक का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुई तो पैंथर्स पार्टी 16 अगस्त को विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में चक रखवाल रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed