{"_id":"e64ced3a032ddc9d4223831a5f982896","slug":"protest-on-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
पंगडेरी में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से दो महीनों से ग्रामीण पेयजल की किल्लत का सामना कर रहे। बुधवार को उन्होंने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरपंच साईं दास के नेतृत्व में पेयजल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और पानी की आपूर्ति जल्द सुचारु बनाने की मांग की।
विज्ञापन
सरपंच साईं दास, केवल कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि पिछले दो महीने से ट्यूबवेल खराब है। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा। वहीं विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे। सूचित करने के बावजूद गंभीर नहीं हो रहे। आखिर में प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन