{"_id":"9d1448fd8eae7b5b589d9291974df88a","slug":"protest-on-man-s-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिलने पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव मिलने पर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योड़ा फार्म नाले से युवक का शव मिलने पर गुज्जर समुदाय के लोगाें का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दलजीत चौके पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आवागमन बंद रहा। बाद में एसपी हेडक्वार्टर रंधीर सिंह ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम करवा कर सच्चाई का पता लगाने के साथ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव ज्योडा फार्म के फैयाज अली(30) पुत्र हसन मीर का शव उसके डेरे से थोड़ी दूरी पर नाले में देखे जाने से सोमवार को दहशत फैल गई। बाद में गुज्जर समुदाय के लोगों ने इस संबंध में आरएस पुरा पुलिस को सूचित किया। गुस्साए गुज्जर समुदाय के लोगों ने दलजीत चौक पर एकत्र होने के साथ मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगाें ने प्रशासन से फैयाज अली की हत्या के आरोपियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगाें ने पुलिस को बताया कि मृतक के सिर पर चोटाें के निशान हैं। लियाकत अली सहित मृतक फैयाज के परिवार ने बताया कि मवेेशी कृषि विभाग के फार्म की ओर चले जाने की आशंका पर सोमवार सुबह फैयाज साथी रफीक के साथ निकला।
विज्ञापन
रफीक लौट आया, लेकिन फैयाज नहीं आया। जब लोग फैयाज की तलाश में ज्योडा फार्म की ओर पहुंचे, तो नाले के पास फैयाज का शव मिला। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।