फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest of worker

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने दिया अल्टीमेटम, दिवाली तक मांगे पूरी नहीं हुई तो शुरू होगा आंदोलन

विज्ञापन
protest of worker
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के कर्मचारी। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। बीसी रोड स्थित जलशक्ति विभाग कार्यालय में पीएचई इंप्लाइज युनाइटेड फ्रंट की काम छोड़ हड़ताल के शनिवार को 36वें दिन भी जारी रही। प्रदर्शन में शामिल रवि हंस ने कहा कि प्रदेश में 61,000 अस्थायी कर्मचारी 20 साल से विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं। पूर्व की सरकारों ने उन्हें कई बार स्थायी करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक स्थायी नियुक्ति नहीं मिल पाई है। इस कारण कर्मचारी परेशान है। मजबूर होकर कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, युनाइटेड फ्रंट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दिवाली तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो दिवाली के दूसरे दिन प्रदेश भर में उग्र आंदोलन शुरू होगा। दिवाली के बाद वह इस काम छोड़ हड़ताल को फेज-टू का नाम देंगे। प्रदर्शनकारियों में ज्योति प्रकाश, राजेंद्र सिंह ताज, होशियार सिंह, रवि हंस, भानु प्रताप सिंह, रकेश कुमार, रशपाल सिंह, मोहन लाल, मंजीत सिंह, विपन मन्हास, नवदीप सिंह और विजय सिंह के साथ फ्रंट के अन्य सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed