फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest of congress

Jammu News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्कामुक्की

विज्ञापन
protest of congress
शहीदी चौक जम्मू में बेरिकेट लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोकते पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजभवन के घेराव का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के पास ही बेरिकेट लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी पार्टी के सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा पुलवामा हमले की परिस्थितियों में सनसनीखेज खुलासे पर भाजपा सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग रहे थे। उन्होंने पुलवामा शहीदों का हिसाब दो, भाजपा सरकार जवाब दो, मलिक एसबी के खुलासे पर जवाब दो, के नारे लगाए।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मंगलवार की सुबह 11 बजे राजभवन की ओर रैली की शक्ल में कूच किया। लेकिन प्रदर्शन की पूर्व सूचना पर पहले ही भारी पुलिस बल बुला लिया गया था। शहीदी चौक पर प्रतिमा स्थल के पास बेरिकेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया गया। कई प्रदर्शनकारी बेरिकेट के ऊपर चढ़कर पारे करने की कोशिश कर रहे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस बीच एक घंटा दोनों ओर से धक्कामुक्की चलती रही। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सनसनीखेज खुलासे के बाद बहुत गंभीर औ्र महत्वपूर्ण सवाल हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि सीआरपीएफ जवानों को विमान क्यों नहीं दिए गए, जिन्हें बाद में 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के खतरे के बावजूद सड़क मार्ग से जाने के लिए मजबूर किया गया। एआईसीसी के संयुक्त सचिव प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार न्यूनतम शासन और अधिकतम मौन के साथ चल रही है। पूर्व राज्यपाल द्वारा की गई टिप्पणी पर सरकार को जवाब देना चाहिए। विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि घटना के चार साल बाद पुलवामा आतंकी हमले की जांच कहां तक पहुंची है। सरकार ने लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में इमारतें बनाई हैं, लेकिन लोकतंत्र गायब है। प्रदर्शन में योगेश साहनी, हरि सिंह चिब, मूलाराम, बलवान सिंह, रवींद्र शर्मा, रजनीश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed