फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest of Bar association against Government

बार एसोसिएशन ने किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest of Bar association against Government
बार एसोसिएशन आरएस पुरा की और जमीनों की रजिस्ट्री कोर्ट में नही करने पर विरोध- प्रदर्शन करते बकील - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर कोर्ट का काम राजस्व विभाग को सौंपने के विरोध में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर सरकार ने नए कानून के तहत कोर्ट का कामकाज राजस्व विभाग को सौंपा तो उग्र आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान एडवोकेट परमजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री करने का अधिकार कोर्ट से खत्म कर राजस्व विभाग को सौंप दिया है जिससे भ्रष्टाचार बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंधी सरकार को पहले ही अवगत करवा दिया था, लेकिन बावजूद इसके सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया जिस कारण उन्हें मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में लोगों के कार्य नहीं होते और वहां पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है और अब सरकार ने सभी अधिकार राजस्व विभाग को देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है जिसे बार एसोसिएशन सहन नहीं करेगी। उन्होंने देश के चीफ जस्टिस तथा राज्य के लेफ्टिनेंट गवर्नर से अपील की है कि वह मामले में हस्तक्षेप करते हुए कोर्ट को सभी अधिकार दें जो पहले उनके पास थे। इस अवसर पर एडवोकेट अमित शर्मा, एडवोकेट दीपक कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed