Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: परगवाल की समस्याएं लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
protest news
- प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर मुख्य मार्ग बंद किया, यातायात बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा मंडल प्रधान गौरव सिंह मन्हास के नेतृत्व में मुख्य मार्ग बंद कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही एसडीएम सतीश शर्मा और तहसीलदार मंजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी मांगों पर अड़े रहे और विधायक मोहन लाल भगत का इंतजार करते रहे। बा में विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। विधायक ने प्रदेश सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद खंड विकास कार्यालय में प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच लंबी बातचीत हुई। इसमें लोगों ने कई समस्याओं को उजागर किया।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांंगें

- वेटलैंड को रद्द किया जाए।
- फत्तू दी कोटली के पास चिनाब पर बांध बनाया जाए।
- बीएसएफ को गांव के पास नहीं, दूसरी जगह दी जाए जमीन।
- मुख्य मार्ग समेत तीन लिंक सड़कों की मरम्मत कराई जाए।
- परगवाल तहसील सेना के ऑनलाइन रिकाॅर्ड में दर्ज हो।
प्रशासन का तर्क
- वेटलैंड 90 हजार नहीं 28 हजार कनाल में बनेगा। यह फैसला हाईकोर्ट का है।
- बांध का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा
- बीएसएफ को गांव के पास नहीं दूसरी जगह दी जाएगी जमीन
- मुख्य और लिंक मार्गों का काम जल्द शुरू होगा।
- तहसील आनलाइन दर्ज है, कोशिश रहेगी कि सरहदी युवाओं के लिए अतिरिक्त भर्ती हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed