फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: पटवारियों ने पटवार हल्कों के पुनर्गठन की मांग की

विज्ञापन
protest news
राजोरी। जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन की राजोरी इकाई ने लंबित मांगों को लेकर हड़ताल बुधवार को भी जारी रखी। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शाबिर अहमद व अन्य सदस्यों ने विभिन्न कार्यों का युक्तिकरण और पटवार हलकों के पुनर्गठन की मांग की। उन्होंने बढ़ते कार्यभार और पर्याप्त स्टाफ की कमी पर चिंता व्यक्त की। पटवारियों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था ने उन पर अत्यधिक दबाव डाल दिया गया है। इससे जिले में राजस्व सेवाओं की सुचारु आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से उनकी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहा। तहसीलों और नयाबत में अपने कामकाज के लिए आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed