फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: जीएमसी राजोरी में कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
राजोरी/नौशेरा। जीएमसी राजोरी के नाॅन-गजेटेड कर्मचारियों ने ढाई दिन के वेतन के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। इससे ओपीडी सेवाएं और सर्जरी सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक निलंबित कर दी गईं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं प्रदर्शन का नेतृत्व मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन जीएमसी राजोरी के अध्यक्ष नासिर खान ने, जिला उपाध्यक्ष मसूद मलिक ने किया। तकनीकी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, स्टोरकीपर और क्लेरिकल कर्मियों, ड्राइवरों सहित 300 से अधिक गैर-गजेटेड कर्मियों ने इसमें भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने गैर-गजेटेड कर्मचारियों के लिए भर्ती और सेवा नियमों को तैयार करने में सात वर्षों की देरी पर चिंता जताई। सरकार से ढाई दिन का वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल नौशेरा में भी पैरामेडिकल स्टाफ ने कामछोड़ हड़ताल जारी रखी। इससे ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया की सरकार की अनदेखी को सहन नहीं किया जाएगा। माैके पर योगेश चौधरी, भारत भूषण, शौकत अली, राकेश खजुरिया, रोमित कौर, अभिलाषा शर्मा, कंचन कौर आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed