{"_id":"6a99e3d18edfb8ecea0ca917","slug":"protest-news-samba-news-c-10-jmu1059-1004013-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए इंटर्न डॉक्टरों \nकी हड़ताल चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जीएमसी जम्मू और सरकारी डेंटल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार चौथे दिन भी जारी रहा। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांग पर फैसला नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
इंटर्न ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक है। किसी राजनीतिक दल, संगठन या यूनियन को आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया गया है। उन्होंने राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रहने की अपील की। डॉक्टरों ने कहा कि वे सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से बातचीत के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने मेडिकल जगत और आम लोगों से इंटर्न डॉक्टरों की मांग का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शन में सहयोग देने के लिए कॉलेज प्रशासन, अस्पताल प्रशासन, पुलिस समेत अन्य के प्रति आभार जताया। डॉक्टरों ने कहा कि आंदोलन के दौरान प्रशासन और पुलिस को पूरी जानकारी दी जाएगी और पूरा सहयोग किया जाएगा।