फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Violated traffic rules

Jammu News: आठ की जगह 17 सवारियां बिठाईं, टाटा मैजिक चालक पर एफआईआर

विज्ञापन
Violated traffic rules
टाटा मैजिक  में तय क्षमता से अ​धिक सवारियां बिठाई गई स्रोत ट्रैफिक पुलिस - फोटो : Archive
- क्षमता से ज्यादा यात्री मिलने पर बिलावर पुलिस ने की कार्रवाई, पहले भी ओवरलोडिंग के तीन चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कठुआ के बिलावर में टाटा मैजिक में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाना चालक को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वाहन की जांच के दौरान आठ की जगह 17 यात्री सवार मिले थे। ओवरलोडिंग करने पर चालक के पहले भी तीन चालान काटे है।

पुलिस ने यह कार्रवाई धार रोड पर कंधारनू के पास का है। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान राजवलता से गुजरो नगरोटा जा रहे टाटा मैजिक को जांच के लिए रोका गया। वाहन में तय अनुमित से अधिक सवारियां को बैठाया था। पुलिस ने वाहन चालक की मोहित कुमार निवासी राजवलता, तहसील रामकोट के खिलाफ बिलावर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। ट्रैफिक पुलिस ने जब वाहन का रिकॉर्ड जांचा तो पता चला कि ओवरलोडिंग के मामले में वाहन का पहले भी तीन बार चालान हो चुका है। इसके बावजूद भी वाहन चालक ओवरलोडिंग कर रहा था। एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण जम्मू फारूक कैसर ने कहा कि वाहन की आरसी और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed