{"_id":"66ce66d1e6f05627b10589a4","slug":"protest-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101483-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पत्थरबाजी के विरोध में दो घंटे तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पत्थरबाजी के विरोध में दो घंटे तक किया प्रदर्शन
Wed, 28 Aug 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थरबाजी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
संवाद न्यूज, एजेंसी
मीरां साहिब। जन्माष्टमी पर शोभायात्रा पर गत दिवस हुई पत्थरबाजी के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में लोगों ने जम्मू-आरएस पुरा मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जन्माष्टमी पर मीरां साहिब के तुतड़े गांव से एक शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने यात्रा पर पथराव किया। उस समय स्थिति को संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद आरोपियों के खिलाफ न तो मामला दर्ज किया गया और न ही गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मंगलवार शाम को गांव तुतडे के ग्रामीणों के साथ अन्य संगठनों के लोगों ने मीरां साहिब स्लैड मोड पर में सड़क मार्ग बंद कर दिया। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि शोभायात्रा पर पथराव के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। घटना को इतना समय बीतने के बाद अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। प्रदर्शन के चलते 2 घंटे तक सड़क मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया और आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निखिल गोगना, एसडीपीओ आरएस पुरा