{"_id":"698e41118d2a03d73b0347da","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-lko1027-835281-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के \nलिए छात्रों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए छात्रों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनाने के लिए वीरवार को छात्रों ने राया मोड़ पर प्रदर्शन किया। हाईवे खुलवाने के लिए पहुंची पुलिस से छात्रों की हल्की झड़प भी हुई। छात्रों ने इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के चोटिल होने का भी आरोप लगाया।
दोपहर बाद करीब तीन बजे के 200 से अधिक छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया जो शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहा। अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। उनका कहना था कि जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग शैक्षिक विकास, क्षेत्रीय संतुलन और संभाग के कानून पढ़ने के इच्छुक छात्रों की सुविधा के लिए बेहद जरूरी है।
इस दौरान पुलिस के दो छात्रों को हिरासत में लेने से प्रदर्शनकारी और गुस्सा गए। वे पुलिस की गाड़ियों के आसपास जमा हो गए। छात्रों का आरोप था कि मौके पर अफरा-तफरी के बीच एक पुलिस गाड़ी आगे बढ़ गई जिससे कुछ छात्र गिर गए और कुछ चोटिल हो गए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद प्रदर्शन और तेज हो गया जो हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ने तक चलता रहा। प्रदर्शनकारियों में साकेत सिंह राठौर, मुकेश मन्हास, आकाश भगत, गरिमा, केतन कुमार, अक्षी बलोरिया, अतुल राजपूत, अभय राजपूत, अहान सिंह जराल आदि शामिल रहे।