फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: खेल शुल्क के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
जेयू के दूरस्थ ​शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ने दिलाया छात्रों की मांगों पर विचार का भरोसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बुधवार को दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) में मनमानी और छात्रों से खेल शुल्क लिए जाने का विरोध किया। उन्होंने विभाग के गेट पर ही निदेशालय के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। पिछले कुछ समय से संगठन लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है। बुधवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय लखोत्रा की अगुवाई में छात्र दूरस्थ शिक्षा निदेशालय पहुंचे। उस वक्त यहां दूरस्थ शिक्षा निदेशक मौजूद नहीं थे। इस पर छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने निदेशक की गैर-मौजूदगी पर रोष जताया।
उन पर चार अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बावजूद विभाग को पर्याप्त समय नहीं दे पाने का आरोप लगाया। कहा कि छात्र हितों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के छात्रों से 610 रुपये बतौर खेल शुल्क वसूले जाने का विरोध करते हुए कहा कि छात्र पढ़ाई के लिए ही 15 दिन में एक बार आते हैं। ऐसे में वे खेल के लिए विश्वविद्यालय आएंगे, ये बात समझ से परे है।
विज्ञापन

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने उनसे मुलाकात की। छात्रों से ज्ञापन लिया और उनकी मांगों पर विचार का भरोसा दिलाया। हालांकि निदेशालय के खेल शुल्क वसूले जाने की बात पर उनका कहना था कि यह विश्वविद्यालय की ओर से लगाया गया शुल्क है। फिलहाल एकदम इसे वापस नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed