{"_id":"6b09f5ad6eeeb1e45805264a","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1073510-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 36 घंटे लगातार धरने के बाद पुलिस से \nफिर झड़प, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 36 घंटे लगातार धरने के बाद पुलिस से फिर झड़प, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जेकेपीएसआई भर्ती परीक्षा स्थगित करने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे युवा दूसरे दिन भी धरनास्थल से नहीं हटे। वीरवार को पुलिस के बल प्रयोग के बाद तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास शुरू हुआ धरना पूरी रात जारी रहा। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विंकल शर्मा को दोबारा हिरासत में ले लिया। उन्हें नवाबाद थाने में ले जाया गया।
इसके बावजूद अन्य युवाओं ने शुक्रवार के पूरे दिन धरना जारी रखा। शाम को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अजय लखोत्रा को हिरासत में लेने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय की ओर कूच कर दिया। विवेकानंद चौक पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच जोरदार झड़प हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
दिनभर धरनास्थल पर जेकेएसएसबी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही। इस दौरान शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी, अधिवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ, आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक और पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह समेत कई राजनीतिक नेता युवाओं के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
दरअसल, 15 नवंबर को हुई अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में नकल की कोशिश का मामला सामने आने के बाद अभ्यर्थी जेकेएसएसबी की अगली परीक्षाओं पर सवाल उठा रहे हैं। इसी मामले की जांच पूरी होने और रिपोर्ट सार्वजनिक होने तक 29 नवंबर को होने वाली जेकेपीएसआई भर्ती परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर वीरवार को युवाओं ने प्रदर्शन शुरू किया था। प्रेस क्लब से सचिवालय की ओर मार्च कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने डोगरा चौक और गुम्मट चौक के बीच रोक दिया था। इस दौरान धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई युवाओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में प्रदर्शनकारियों ने तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के नीचे धरना शुरू कर दिया था।