फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: जोन वार ई-रिक्शा संचालन का विरोध, चालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
गांधी नगर ग्रीन बेल्ट पार्क में प्रदर्शन करने पहुंचे शहर भर के ई-ऑटो व ई-रिक्शा चालक। अमर उजाला
- गांधीनगर ग्रीन बेल्ट पार्क में एकत्र हुए शहर भर के ई-रिक्शा व ऑटो चालक
विज्ञापन

- मंगलवार को प्रशासन के साथ बैठक के बाद तय होगा संचालन का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में ई-रिक्शा व ई-ऑटो को छह जोन में संचालित करने के साथ ही गैर जिलों के पंजीकृत इन वाहनों के संचालन पर 22 अक्तूबर के बाद रोक के फैसले के खिलाफ ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया। गांधीनगर ग्रीन बेल्ट पार्क में बड़ी संख्या में एकत्र हुए चालकों ने प्रशासन के फैसले को तुगलकी बताया। श्री माता वैष्णो देवी ई-रिक्शा, ई-ऑटो यूनियन के अध्यक्ष गौरव कपूर ने कहा कि मंगलवार को डीसी के साथ वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी।


ग्रीन बेल्ट पार्क में रविवार सुबह से ही शहर भर के ई-रिक्शा व ऑटो चालक एकत्र होने लगे। ग्रीन बेल्ट सड़क के दोनों तरफ सुबह 11 बजे तक सैकड़ों ऑटो व ई-रिक्शा खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। गौरव कपूर ने कहा कि बिना विश्वास में कुछ यूनियन के पदाधिकारियों के साथ इतना बड़ा फैसला प्रशासन ने ले लिया इसे मंजूर नहीं करेंगे। ई-रिक्शा व ऑटो चालकों को इस नई व्यवस्था से नुकसान के सिवाए कुछ नहीं हासिल होगा। प्रदर्शन में मौजूद करीब 18 वर्षों से ऑटो चला रहे राकेश शर्मा, असगर अली, नजीर अहमद ने कहा कि शहर काफी छोटा है। ऐसे में छह जोन में इसे बांटने के बाद कोई ई-रिक्शा कैसे इसमेंं चल सकेगा। प्रशासन का यह फैसला पहले दिन से ही संशय में डालने वाला था। इस फैसले को लेकर न कोई राय ली गई और न ही जानकारी दी गई।

गांधी नगर ग्रीन बेल्ट पार्क में प्रदर्शन करने पहुंचे शहर भर के ई-ऑटो व ई-रिक्शा चालक। अमर उजाला

गांधी नगर ग्रीन बेल्ट पार्क में प्रदर्शन करने पहुंचे शहर भर के ई-ऑटो व ई-रिक्शा चालक। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed