फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
protest news
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रो
- शहीदी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया अमित शाह का पुतला, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन

- रियासी में पूर्व मंत्रियों समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में; कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया लोकतंत्र विरोधी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं को हिरासत में लेने और उनके साथ दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को जम्मू में प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रदर्शन को पार्टी ने लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पीसीसी और जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू अर्बन व रूरल के नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहीदी चौक पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। राहुल गांधी और करीब 300 सांसदों के शांतिपूर्ण मार्च को रोकना और उन्हें हिरासत में लेना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव व्यवस्था में सुधार और निष्पक्ष चुनाव की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने केंद्र पर अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा करने का आरोप लगाया। रियासी जिले में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, जगजीवन लाल, पूर्व विधायक मुमताज खान, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष अजय सलालिया समेत कई नेताओं को कटड़ा पुलिस स्टेशन और अन्य स्थानों पर हिरासत में ले लिया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के राजकुमार व तारिक भट तथा सीपीएम के ओम प्रकाश समेत अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिए जाने की बात कांग्रेस ने कही। नेताओं ने कटरा-रियासी मार्ग के बलनी गेट पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed