फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की हत्या के विरोध में बडगाम में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
- कुछ इलाकों में प्रदर्शन के बाद बाजार बंद रहे
विज्ञापन


-प्रदर्शन के दौरान इस्राइल और अमेरिका विरोधी नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लेबनान में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की हत्या के विरोध में बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में विरोध प्रदर्शन हुए। नसरल्ला के शोक के चौथे दिन जिले के मागम क्षेत्र और बडगाम शहर में विरोध प्रदर्शन हुए। विरोध प्रदर्शनों के बाद कुछ बाजार बंद रहे। हिजबुल्ला प्रमुख की शनिवार को हत्या कर दी गई थी और एक दिन बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।


अधिकारियों ने बताया कि पुरुष, महिलाएं और बच्चे समेत लोग काले झंडे लेकर मुख्य सड़कों पर एकत्र हुए और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी इस्राइल विरोधी और अमेरिका विरोधी नारे लगा रहे थे और शनिवार को इस्राइली हवाई हमलों में नसरल्ला की हत्या की निंदा कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा हालांकि पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी कर रही थी कि प्रदर्शन हिंसक न हो जाए। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि मागम बाजार और बडगाम शहर की दुकानें बंद रहीं। हालांकि, उन्होंने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed