{"_id":"68e03f8377b733fd5407b342","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-jam1003-729319-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रीपेड मीटर के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रीपेड मीटर के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन
इंदिरा चौक पर प्रीपेड मीटर व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता। इस द
Link Copied
जम्मू। शिवसेना यूबीटी जम्मू-कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में इंदिरा चाैक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेकां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साहनी ने कहा कि सरकार की मंशा बिजली विभाग का निजीकरण करने की है। जनता लगातार महंगाई व बढ़ती बिजली दरों से परेशान है। सरकार ने वादा किया था कि निशुल्क बिजली देंगे जो मात्र जुमला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय घोषणापत्र में 200 यूनिट बिजली निशुल्क देने का वादा किया गया था। एक वर्ष पूरा होने को है अब तक यह पूरा नहीं हो सका है। साहनी ने कहा कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था से लोगों को स्मार्ट व एंड्राॅइड फोन पर निर्भर रहना पड़ेगा। मौके पर मिनाक्षी बख्शी, संजीव कोहली आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।