Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news, health

Jammu News: कॉलेज प्रशासन से वार्ता विफल, नौवें दिन भी जारी रही डॉक्टरों की हड़ताल

विज्ञापन
protest news, health
- पीजी डॉक्टरों को 90 हजार और सीनियर रेजीडेंट को 1.20 लाख रुपये स्टाइपेंड देने के प्रस्ताव पर हुई चर्चा
विज्ञापन

- अधिकारियों ने बुधवार तक मांगा समय, लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में समान भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की शुक्रवार को आरडीए अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा के नेतृत्व में कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक हुई।
वार्ता में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला और मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। इस बीच डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल की जम्मू में वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ भी उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें पीजी डॉक्टरों को करीब 90 हजार रुपये और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों को 1.20 लाख रुपये स्टाइपेंड देने के प्रस्तावित ढांचे पर चर्चा की गई। डॉक्टरों के अनुसार अधिकारियों ने अंतिम निर्णय के लिए बुधवार तक का समय मांगा है। अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मौखिक आश्वासन के आधार पर हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। इससे पहले 25 नवंबर को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू के साथ भी उनकी बैठक हुई थी। जिसमें मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

---
कई मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचा आंदोलन
19 नवंबर को शुरू हुई हड़ताल अब श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, कठुआ, राजोरी, डोडा और हंदवाड़ा सहित कई मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों तक पहुंच गई है। डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में स्टाइपेंड बढ़ोतरी, सातवें वेतन आयोग के अनुरूप लाभ और सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में समान भुगतान व्यवस्था लागू करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed