{"_id":"601f048b8ebc3ed2805169d3","slug":"protest-kisan-raily-jammu-news-jammu-city-news-jmu2285753165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजवानी, डिग्याना, राजीव चौक पर चक्का जाम, तीन घंटे यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजवानी, डिग्याना, राजीव चौक पर चक्का जाम, तीन घंटे यात्री परेशान
विज्ञापन
जम्मू। शहर के कुंजवानी चौक, डिग्याना और राजीव नगर में शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक किसानों ने चक्का जाम रखा। इससे वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे, कइयों के जरूरी काम रुक गए।
किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन में सिख संगठनों, कांग्रेस, सीपीआईएम समेत कई किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई गई। प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में भी इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किए गए। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी किशोर कुमार और सरपंच परविंदर सिंह ने कहा कि जम्मू के कुंजवानी में प्रदर्शन किया गया। कहा कि सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं कर रही है, जिससे अब चक्का जाम का रास्ता अपनाया गया है। किसान इन कानूनों से नाखुश हैं। जल्द फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज कर देंगे। उधर, कुंजवानी में सिख संगठनों ने किसानों को हक देने की मांग की। नरवाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
--------
दोपहर 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन
तीन बजे हॉर्न बजाकर उठे किसान
दोपहर 12 बजे किसान संगठनों से पदाधिकारी और अन्य सदस्य कुंजवानी पहुंचे और सड़क के दोनों तरफ बैठना शुरू कर दिया। किसानों ने हाईवे पर बैठकर आवाजाही को रोका। सवा 12 बजे के बाद किसान नेताओं ने संबोधित करना शुरू किया। दोपहर तीन बजे तक नारेबाजी करते रहे। तीन बजे हॉर्न बजाकर किसान सड़कों से उठ गए। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही हो पाई।
विज्ञापन
-----------
जम्मू से जाने वाले वाहन डिग्याना के पास रुके रहे
बाहरी राज्यों से आए सुरेश, गोपाल, संगीता, मोनिका आदि ने बताया कि उन्हें जम्मू पहुंचना है। लेकिन रोड जाम होने के कारण उन्हें काफी परेशानी पेश आ रही है। जम्मू से जाने वाले वाहन भी डिग्याना के पास रुके। प्रदर्शन के दौरान किसान नेता मांगें पूरी करवाने में जुटे रहे।