फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest, ju, students

Jammu News: लंबित परीक्षाएं जल्द करवाने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
protest, ju, students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के गेट के बाहर एनएसयूआई के बैनर तले वीरवार को जेके एसएसबी के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने उपराज्यपाल प्रशासन से लंबित परीक्षाएं करवाने की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी कमरे का किराया वहन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती में धांधली करने वाले आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इसके बावजूद उनका आवेदन निरस्त नहीं किया गया, बल्कि उन्हें दोबारा से परीक्षा में बैठने दिया गया।
अभ्यर्थी कार्तिक भगत ने कहा कि प्रशासन एपटेक कंपनी से फिर परीक्षाएं करवाने का इच्छुक है, जिसका लगातार विरोध कर रहे हैं। कंपनी पहले से कई राज्यों में ब्लैकलिस्ट है, फिर इसे हायर करने का कारण समझ में नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को दूसरी कंपनी से परीक्षाएं करवानी चाहिए।
विज्ञापन

अभ्यर्थी विनय ने कहा कि जेके एसएसबी की ओर से अधिसूचित छह विभागों में आवेदन किए, लेकिन एक परीक्षा भी सफल तरीके से नहीं हुई। परीक्षा देने के बाद स्कैम सामने आता है। आरोपियों के आवेदन निरस्त करने के बजाय प्रशासन सभी युवाओं की परीक्षाएं बंद कर देता है। पढ़ाई के बाद भी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। न सरकारी नौकरी मिलती है और न ही प्राइवेट। प्रशासन को बेरोजगारी से कोई लेना-देना नहीं है। बीते दिनों एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने परीक्षाओं में अनियमितताएं व अचानक पांच मिनट सिस्टम बंद होने का उल्लेख किया था। साथ ही पंद्रह दिनों के भीतर परीक्षा की अधिसूचना जारी करने की बात कही। मगर अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई। यहां प्रदेश अध्यक्ष अजय लखोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed