{"_id":"5f89f3588ebc3e9bda537412","slug":"protest-jammu-news-jmu220885758","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कर्मी हड़ताल पर अड़े, पानी की किल्लत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी कर्मी हड़ताल पर अड़े, पानी की किल्लत बढ़ी
विज्ञापन
अस्थायी कर्मी हड़ताल पर
अड़े, पानी की समस्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने अखनूर में विभाग के कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि वे 23 दिन से हड़ताल पर है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली और न ही उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा है। हड़ताल के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके सरकार ध्यान नहीं दे रही। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें विभाग में सेवाएं देते हुए 20 साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा। 60 माह का वेतन भी बकाया है। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान अस्थायी कर्मी अजय कुमार अशोक सिंह, अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल, सुनिल कुमार, राजीव कुमार, कुलदीप राज आदि मौजूद थे। उधर, हड़ताल के कारण ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ गई है, इससे लोग परेशान है।