फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,jammu news

सचिवालय के बाहर धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मियों और पुलिस में धक्कामुक्की

विज्ञापन
protest,jammu news
शालामार में प्रदर्शन कर रहे धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मियों को रोकती पुलिस - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गंडोत्रा पर निजी सुरक्षा कर्मी बुलाकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पुलिस पर भी लाठीचार्ज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वे सुबह श्री रणवीरेश्वर मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शन स्थल पर आए और मारपीट कर उन्हें हटाने का प्रयास किया गया। जब इस बात का पता ट्रस्ट के अन्य कर्मचारियों को लगा तो उन्होंने सचिवालय के बाहर सड़क जाम कर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। कर्मचारियों ने इस दौरान सचिवालय के घेराव का भी प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस बीच भी पुलिस के साथ कर्मचारियों की धक्कामुक्की हुई। आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें महिला कर्मचारी सोनाली खजूरिया, रिंकू शर्मा सहित अन्य कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

------
शिवरात्रि पर तीन दिन कामछोड़ हड़ताल की स्थगित
ट्रस्ट के कर्मचारियों ने उप राज्यपाल से ट्रस्ट के अधीन आते सभी मंदिरों के लिए श्राइन बोर्ड की तर्ज पर बोर्ड बनाने की मांग की है। इसके साथ ही ट्रस्ट में हुए घोटालों की भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि डिवकॉम के अनुरोध के बाद उन्होंने शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर तीन दिन काम छोड़ हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है, ताकि आम लोगों को शिवरात्रि पर दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed