फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

Jammu News: डुग्गर चैनल शुरू करने की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने एवं केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भी जम्मू संभाग एवं डोगरा संस्कृति पर प्रहारों का दौर जारी है। यह कहना है शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) इकाई के प्रमुख मनीश साहनी का।
विज्ञापन

सोमवार को शिवसेना नेताओं ने प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान जम्मू को पूर्णतया समर्पित डुग्गर चैनल शुरू करने की मांग की। मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू संभाग की दोनों लोकसभा सीटों से भाजपा के सांसदों को विजय दिलाने में मुख्य भूमिका में रहे डोगरा समुदाय की अनदेखी की जा रही है। हमारी पहचान, संस्कृति को मिटाने की साजिशें रची जा रही हैं। रोजगार, व्यापार और मताधिकार के बाद अब डोगरा संस्कृति को निखारने के मंच जम्मू दूरदर्शन केंद्र को पंगु बना दिया गया है।
विज्ञापन

जम्मू दूरदर्शन को कश्मीर संभाग के काशिर चैनल की झोली में डालने का प्रयास जम्मू संभाग के साथ भेदभाव का एक और ज्वलंत उदाहरण है। इसके बजट को लगातार कम किया जा रहा है। इस कारण जम्मू दूरदर्शन अपनी नई प्रोडक्शन करने की बजाय पुराने उबाऊ कार्यक्रमों के पुन: प्रसारण के सहारे चल रहा है। हालात यह है कि जम्मू संभाग से जुड़े डोगरी, पहाड़ी, गोजरी आदि कलाकारों सहित तकनीकी कर्मचारी दरबदर होने पर विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहनी ने डोगरा कलाकारों और संगठनों से समर्थन एवं सहयोग की अपील की, ताकि एक कामयाब जनांदोलन हो। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष कुमार गुप्ता, राज सिंह, राजेश, गीता लखोतरा, उपाध्यक्ष नटवर लाल, नरेश, डिंपल, सुरेंद्र, शशिपाल आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed