फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

डीडी जम्मू से उपकरण शिमला भेजने पर भड़के कलाकार

विज्ञापन
protest
जम्मू। दूरदर्शन केंद्र जम्मू से स्टूडियो का सामान शिमला केंद्र भेजने के फैसले पर जम्मू कलाकार भड़क गए। उन्होंने बुधवार को जानीपुर स्थित केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि दोनों केंद्र अपने-अपने फार्मेट के हिसाब से उपकरण बदल रहे हैं। हमारी जरूरत का सामान वहां से आएगा और उनकी जरूरत का सामान यहां से जाएगा।
विज्ञापन

दूरदर्शन अप्रूव्ड ड्रामा आर्टिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने कहा कि पहले ही केंद्र में काम नहीं मिलता है। अगर कुछ उपकरण यहां आए हैं तो उन्हें दूसरे केंद्र में भेजना उचित नहीं है। डीडी केंद्र जम्मू में मुख्य अभियंता रवि कुमार ने बताया कि जम्मू केंद्र में डिजिटल एडी फार्मेट में काम होता है। इसके लिए उपकरण दिल्ली से आए थे। इसमें ऐसे भी उपकरण थे, जो हमारे फार्मेट के लिए उचित नहीं थे। दोनों केंद्र अपनी जरूरत का सामान बदलेंगे। जम्मू केंद्र में स्टूडियो को बनाया जा रहा है, जहां इन उपकरणों को लगाया जाएगा। इसमें कैमरा, साउंड जैसे अन्य उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन

डुग्गर चैनल शुरू करने की उठाई मांग
कलाकारों ने केंद्र सरकार से जम्मू में डुग्गर चैनल शुरू करने की मांग की है। कलाकार मोहन सिंह ने कहा कि लंबे समय से हमारी मांग है। दूरदर्शन केंद्र के साथ एक हजार के करीब कलाकार जुड़े हैं, लेकिन केंद्र में अब काम नहीं हो रहा है। स्थानीय भाषा में धारावाहिक नहीं बन रहे हैं। दूरदर्शन केंद्र बजट नहीं होने का हवाला दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed