फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

विज्ञापन
protest
जम्मू। देश व्यापी स्तर पर शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस समिति के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदी चौक जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के राजभवन का घेराव करने के प्रयास को भारी पुलिस बल ने विफल कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के साथ लोकतंत्र स्थापित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। 160 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत लिया गया। पुलिस लाइन से करीब साढ़े तीन घंटे बाद रिहा किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार सुबह बारिश के बीच प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान शहीदी चौक से जिला उपायुक्त मुख्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट पर चढ़कर पार करने की कोशिश की। इसमें प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर भी शामिल थे। लेकिन पुलिसबल ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से विफल रही है। बेरोजगारी से देश और जम्मू कश्मीर में लाखों युवा प्रभावित हैं। सरकार अपनी गलत नीतियों से ध्यान भटकाने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बेवजह परेशान करने के लिए ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन में मीर सहित कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, मूला राम, जीएम सरूरी, रवींद्र शर्मा, कांता भान, योगेश साहनी, बलवान सिंह, मनमोहन सिंह, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed