{"_id":"62ec2fd229aef14d5f2ef357","slug":"protest-jammu-city-news-jmu265373074","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने में नगर निगम विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने में नगर निगम विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं और अधिकार देने में विफल रहा है। हर वर्ग हक पाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। हर निर्णय बिना पार्षदों की राय के थोपा जा रहा है, जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। यह आरोप कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने डोगरा चौक पर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम पर लगाया है। साथ ही जल संकट सहित 14 मुद्दों पर निगम को घेरा है।
पार्षद गौरव चोपड़ा, शाम लाल बसन, इंद्रजीत सूदन, अमित गुप्ता, रछपाल सिंह, साबत अली और भानु महाजन आदि ने वीरवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल दिया। पार्षद शाम लाल बसन ने कहा कि सरकार और निगम प्रशासन शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में विफल हो गया है। लापरवाह रवैये से समाज का हर वर्ग आहत हो कर रोजाना अधिकार और सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। सरकार को चाहिए एक समिति बनाकर तमाम मुद्दों पर फास्ट ट्रैक कार्रवाई की जाए, ताकि शहरवासियों को तत्काल राहत मिल सके।
नगर निगम के समक्ष उठाए ये मुद्दे
आक्रोशित पार्षदों ने 14 मुद्दों पर नगर निगम पर घेरते हुए तत्काल कदम उठाने की अपील की है। इनमें बिजली और पानी की समस्या दूर करने, बारिश से हुए नुकसान का जल्द मुआवजा देने, डेलीवेजरों को स्थायी करने, नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक हर महीने करने, बार एसोसिएशन की बहुमंजिला इमारत बनाकर एक छत के नीचे सभी अदालतें चलाने, संपत्ति कर हटाने, स्मार्ट मीटर और स्मार्ट पार्किंग शुरू करने से पहले पार्षदों को विश्वास में लेने, गरीब लोगों के लाखों रुपये के बिल माफ करने, नालों का निर्माण करने, राशन कार्ड का विभाजन करने और गरीबों, विधवाओं और बुजुर्गों को जल्द पेंशन देने का मुद्दा शामिल है।