फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

जेयू में छात्राओं से बदसलूकी पर फूटा गुस्सा, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई हिरासत में

विज्ञापन
protest
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में कुलपति कार्यालय के घेराव के दौरान छात्राओं के साथ बदसलूकी के आरोप से विद्यार्थियों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। उन्होंने कक्षाओं का बहिष्कार कर विश्वविद्यालय रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ा गया।
विज्ञापन

कक्षाओं का बहिष्कार कर आक्रोशित विद्यार्थियों ने एबीवीपी के बैनर तले एक घंटे तक विवि रोड को जाम कर वीसी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बुधवार को वीसी कार्यालय का घेराव करने और उन्हें शाम को घर जाने से रोकने के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया था। इस दौरान छात्राओं ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। वीरवार को विधि विभाग और दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया और विवि का गेट बंद कर दिया। गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी रोड बंद कर वाइस चांलसर और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एवीबीपी के कार्यकर्ता रमणीक शर्मा समेत कई को हिरासत में ले लिया, जिससे अन्य विद्यार्थी भड़क गए। उन्होंने सड़क की दोनों लेन को एक घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझा कर सड़क से हटने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। बाद में पुलिस कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत लेकर यातायात बहाल करवाया। सड़क जाम के दौरान वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लगी रही। वहीं, चालकों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस रोड से स्टेशन तथा बाहु फोर्ट, छन्नी समेत अन्य स्थानों को जाने वाले लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

एवीबीपी की कार्यकर्ता पलक संब्याल, शिवानी राजपूत, साकेत राठौड़, अनूप शर्मा, हरिओम आदि ने कहा कि एसपी साउथ और जम्मू विवि के वीसी की उपस्थिति में छात्राओं के साथ बदसलूकी हुई है। उन्होंने चेताया कि जब तक एसपी साउथ माफी नहीं मांगेंगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन और पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
आक्रोशित विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से विद्यार्थियों से बदसलूकी की गई है। विद्यार्थी बुधवार को हक के लिए आवाज उठा रहे थे। वीरवार को प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि वह परीक्षा की मांग को लेकर विवि प्रशासन से बात करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने तानाशाह रवैया अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed