फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में विफल

विज्ञापन
protest
जम्मू। भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रही है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह आरोप कांग्रेस ने रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में शहीदी चौक स्थित तपार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर लगाया है। कहा कि बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ गया है। प्रदर्शन के चलते यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी आम आदमी के लिए एक और झटका है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकांश परिवार बिना सब्सिडी वाली अत्यधिक दरों पर रसोई गैस लेने को मजबूर हैं। भाजपा ने गरीबों और मध्यम वर्ग के हितों से खिलवाड़ किया है। महंगाई से आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। सरकार आवश्यक वस्तुओं पर कर बढ़ाकर लोगों को लूट रही है। सरकार कारपोरेट और अमीर लोगों के लिए काम कर रही है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों को लेकर लोगों में भारी निराशा है। सरकार आम लोगों की कमाई और बचत को लूट रही है। सरकार की नीतियों से जनता हताश है। पीसीसी के महासचिव मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश में घोर लूट हो रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृदि से आम आदमी परेशान है। प्रदर्शन में हरि सिंह चिब, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भानू चिब, वेद महाजन और संजीव पांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed