{"_id":"62b623076a084229153d5201","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2626129174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के दाम कम मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के दाम कम मिलने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जेके डेयरी फार्म एसोसिएशन के आह्वान पर दूध के दाम कम मिलने के विरोध में पशुपालकों ने जम्मू-कश्मीर मिल्क प्रोड्यूसर कोआपरेटिव लिमिटेड (जेकेएमपीसीएल) के कार्यालय के बाहर रैली निकाल कर रोष जताया है। वहीं, नारेबाजी कर दूध के दाम बढ़ाने की मांग उठाई गई।
एसोसिएशन के महासचिव तरुण शर्मा ने कहा कि जेकेएमपीसीएल पशुपालकों को प्रति लीटर दूध के 30-31 रुपये दिए जा रहे हैं। इससे डेयरियां बंद होने की कगार पर हैं। मवेशियों के चारे और देखभाल की चिंता सताने लगी है। हाल ही में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दूध के दाम 44 रुपये प्रति किलो निर्धारित किए हैं। इसी हिसाब से दूध लिया जाए। बाजारों में 46 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाए। मौजूदा समय में पशुपालकों से कम दरों पर दूध खरीद कर ज्यादा दामों पर बेचा जा रहा है। दूध देने की राशि देने के बजाए देशी घी खरीदने का भी दबाव बनाया जा रहा है। हाल ही में जेकेएमपीसीएल के एक अधिकारी ने डेयरी मालिक से दुर्व्यवहार भी किया था, जिसकी भी निंदा की गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने डेयरी मालिकों से बात कर जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया। बताया कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें पशुपालकों की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा।