फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

सभी वर्गों के लोग सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा बनाए रखें

विज्ञापन
protest
जम्मू। जम्मू में शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के धर्म गुरुओं की बैठकें करवाईं जाएं। यह मांग मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी के विरोध में गुज्जर नगर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उठाई है। इसके साथ ही सभी वर्गों के लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा बनाए रखने की भी अपील की है।
विज्ञापन

लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से नुपुर शर्मा की गिरफ्तार की मांग उठाई गई। जम्मू मुस्लिम फ्रंट (जेएमएफ) ने पुलिस और जिला प्रशासन को जम्मू में शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के धार्मिक विद्वानों के साथ बैठकें करने की मांग की। सदस्यों ने लोगों से ऐसे तत्वों का विरोध करने को कहा जो जम्मू में शांति के खिलाफ हैं और समुदायों के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं। सभी धर्मों के लोगों को शामिल करके शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा को बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि हर धर्म मानवता की सेवा करना सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed