{"_id":"62a50040bffc3b1dcf658ef1","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2617300129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाएं करें बहाल, बने उचित नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाएं करें बहाल, बने उचित नीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मियों ने शनिवार को डोगरा चौक से जीएमसी जम्मू तक रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सेवाएं बहाल करने के साथ ही उचित नीति बनाने की मांग उठाई गई। वहीं, चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर गौर नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करते हुए उच्चाधिकारियों के आवास के सामने धरना देने को मजबूर हो जाएंगे। गर्मी के बीच निकाली गई रैली में एक कर्मचारी बेहोश हो गया।
कर्मचारियों ने डोगरा चौक पीपी किट पहन कर रैली निकाली। उन्होंने नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य विभाग पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। मांग प्रस्ताव पर 12 दिन के भीतर उपराज्यपाल प्रशासन से मंजूरी मिलने का आश्वासन मिला था, लेकिन इतने दिन बाद भी सेवाओं को बहाल नहीं किया गया है। सरकार उन्हें बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर कर रही है। अगर मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो वे उच्चाधिकारियों के घरों के सामने धरने देना शुरू कर देंगे। कोविड महामारी के दौरान इन कर्मियों को कोविड इमरजेंसी रिस्पांस पैकेज के तहत अनुबंध पर तैनात किया गया था, लेकिन गत मार्च से सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके बाद कर्मियों ने नगरोटा स्थित एनएचएम मुख्यालय पर दिन-रात धरना दिया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त करके सांकेतिक धरना जारी रखा गया है।