फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

तीन दिन बढ़ी पटवारियों की कामछोड़ हड़ताल

विज्ञापन
protest
जम्मू। पटवारियों और गिरदावरों ने मांगों के समर्थन में कामछोड़ हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया दिया है। इस बीच मंगलवार को सभी बीस जिलों में कामकाज ठप रखा गया। जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया गया। पटवारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लेकर उच्चाधिकारी अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे उन्हें मजबूरन आंदोलन आगे बढ़ाना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण राजस्व कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त जम्मू कार्यालय पर पटवारियों और गिरदावरों ने प्रदर्शन जारी रखा। पटवारी एसोसिएशन के जम्मू संभागीय अध्यक्ष संदीप कोहली ने बताया कि राज्यस्तर की बाडी के साथ हुई वर्चुअल बैठक में कामछोड़ हड़ताल को तीन दिन बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जो बुधवार से जारी होगी। सरकार को पटवारियों और गिरदावरों की मांगों पर गंभीरता से गौर करना चाहिए। मार्च माह के दौरान राजस्व कामकाज अधिक रहता है, जिसे देखते हुए सरकार को जल्द पहल करनी चाहिए। मंगलवार को प्रदर्शनकारी पटवारियों की राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त शालीन काबरा से मुलाकात नहीं हो पाई। पटवारियों की प्रमुख मांगों में पटवारखानों का निर्माण, डीपीसी, ग्रेड वेतन, सीधी भर्ती में पदोन्नति की श्रेणी को 75 फीसदी और बाकी 25 फीसदी करना आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed