{"_id":"62250f015ddb0b1000692e45","slug":"protest-jammu-city-news-jmu255201818","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को जल्द किया जाए पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को जल्द किया जाए पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आल जेएंडके पीएचई आईटीटाई ट्रेंड, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुई कामछोड़ हड़ताल रविवार को भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जल्द कदम उठाने की अपील की। वहीं, कोई सुध नहीं लेने पर 14 मार्च को राजभवन के घेराव की चेतावनी दी है। वहीं, सोमवार को हड़ताल को बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
आंदोलनरत जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों को अनसुना किया जा रहा है। कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक गुप्ता, भानू संबयाल और सरदार देवेंद्र पाल ने कहा कि 14 को उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेशभर में 22 हजार के करीब अस्थाई तौर पर कर्मचारी सेवारत हैं। कामकाज ठप रहने के कारण पानी की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। कर्मचारियों को 225 रुपये प्रति दिन दहिाड़ी पर काम करना पड़ रहा है।
यह हैं मांगें
जलशक्ति विभाग की लंबित मांगों में सभी डेलीवेजरों को नियमित करना, न्यूनतम वेतन एक्ट लागू करना और लंबित मानदेय की जल्द अदायगी करना शामिल है।